August 24, 2026

घोड़ी पर बैठकर ससुराल पहुंचा दूल्हा तो दुल्हन ने किया कुछ ऐसा काम, वीडियो देख लोग बोले- ‘ये शादी है या युद्ध का मैदान’

IMG_20210730_223550

सोशल मीडिया पर इन दिनों शादियों के खूब मजेदार वीडियो वायरल होते रहे हैं. जिन पर यूजर्स खूब चटकारे लेते हैं. इन वीडियोज को देखकर जहां कई बार हंसी आती है तो वहीं कुछ वीडियोज ऐसे होते हैं जिन्हें देखने के बाद हमारा दिन बन जाता है. हाल के दिनों में एक ऐसा ही वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है. जिसको देखकर आपकी हंसी पक्का छूटने वाली है.


हम सभी जानते हैं कि दूल्हा जब अपने ससुराल पहुंचता है तो उसका स्वागत बड़े ही ठाठ से होता है, लेकिन कई बार रस्सों के कारण हमारे सामने कुछ ऐसा आ जाता है. जिसको देखकर लोग सोच में पड़ जाते हैं. इसी से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों लोगों के बीच छाया हुआ है.

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक दूल्हा घोड़ी पर बैठकर अपने ससुराल पहुंचा है और वहां उसके स्वागत में दुल्हन उस पर चावल फेंक रही है. ऊंचाई कम होने की वजह से दुल्हन के पापा ने उसे गोद में उठा लिया. वहीं, दूल्हा भी अपनी होने वाली पत्नी के ऊपर जमकर चावल फेंक रहा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Adarsh+sejal ❤️ (@mr_mrs._jain)

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोगों द्वारा काफी पंसद किया जा रहा है. यहीं वजह है कि कई लोगों ने इस पर कमेंट्स के जरिए लोग अपना-अपना रिएक्शन दिए जा रहे हैं. एक यूजर ने कहा कि शादी की ऐसी रस्म मैंने पहली बार देखी है, वहीं दूसरे यूजर ने कि ये शादी हो रही है या युद्द!

हालांकि, अमूमन ऐसा शादियों में नहीं देखा जाता, लेकिन कुछ ऐसे रस्म रिवाज हैं जिनके बारे में बेहद कम ही लोगों को पता होती है. इस वीडियो को 15 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इश वीडियो को इंस्टाग्राम पर आदर्श सेजल नाम के यूजर ने शेयर किया है.


You may have missed