April 19, 2026

Happy Friendship Day 2021 Wishes Images, Quotes: फ्रेंडशिप डे पर दोस्तों को भेजें ये बेहतरीन संदेश

IMG_20210801_081917

Happy Friendship Day 2021 Wishes Images, Quotes, Messages, Status, Pics: जीवन में सच्चे दोस्त की अहमियत बहुत ज्यादा होती है। कहा जाता है कि बाकी सभी रिश्ते तो ऊपरवाला बनाता है लेकिन दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है जो व्यक्ति खुद बनाता है। ऐसे में जीवन को खुशियों से भरा बनाए रखने के लिए दोस्तों का साथ होना बेहद जरूरी होता है।


इतने खास रिश्ते को संभालकर और सहेजकर रखना जरूरी है। दोस्तों को डेडिकेटेड होता है फ्रेंडशिप डे जिसमें लोग अपने साथियों को अपनी जिंदगी में उनकी अहमियत बताते हैं। साल 2021 में फ्रेंडशिप डे 1 अगस्त, रविवार यानी आज मनाया जा रहा है। इस विशेष मौके पर शेयर करें ये संदेश –

1. कोई इतना चाहे तो बताना..,
कोई इतने नाज तुम्‍हारे उठाए तो बताना।
दोस्‍ती तो हर कोई कर लेगा तुमसे..,
कोई हमारी तरह निभाए तो बताना।
Happy Friendship Day 2021

2. दोस्तों की दोस्ती में
कभी कोई रूल नहीं होता है
और ये सिखाने के लिए
कोई स्कूल नहीं होता है।
Friendship Day Quote

3. एक जैसे दोस्त सारे नहीं होते
कुछ हमारे होकर भी हमारे नहीं होते
आपसे दोस्ती करने के बाद महसूस हुआ
कौन कहता है तारे जमीन पर नहीं होते।
Friendship Day Status

4. हर कदम पर इम्तहान लेती है जिंदगी
हर वक्‍त नया सदमा देती है जिंदगी
हम जिंदगी से शिकवा कैसे करें…
आखिर आप जैसे दोस्‍त भी तो देती है जिंदगी|
मित्रता दिवस

5. भगवान जिन्हें खून के रिश्तों में
बांधना भूल जाते हैं,
उन्हें सच्चे दोस्त बनाकर
अपनी गलती सुधारते हैं।
Friendship Day 2021

दोस्‍ती तो हर कोई कर लेगा…
कोई इतना चाहे तो बताना..,
कोई इतने नाज तुम्‍हारे उठाए तो बताना।
दोस्‍ती तो हर कोई कर लेगा तुमसे..,
कोई हमारी तरह निभाए तो बताना।
#FriendshipDay

चांद की दोस्ती रात से सुबह तक…
सूरज की दोस्ती दिन से शाम तक…
हमारी दोस्ती पहली मुलाकात से आखिरी सांस तक।
#HappyFriendshipDay

मित्र ही दुख सुख में काम आता है
मित्रता जब भी करें, पूरे मन से करें, एक मित्र ही सच्चा साथ निभाता है,उसकी कभी अवहेलना न करें, क्योंकि वहीं हर दुख-सुख में काम आता है
Friendship Day


You may have missed