October 23, 2026

ब्वॉयफ्रेंड और उसके भाई को बदनाम करने युवती ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर किया ऐसा काम, अब हुई गिरफ्तार

girftar

छत्तीसगढ़/बैकुंठपुर। अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड और उसके भाई को बदनाम करने के लिए एक आरोपियों ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी का सहारा लिया. लेकिन उसकी ये चालाकी ज्यादा दिन नहीं चल पाई. पुलिस ने अब लड़की और उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है. विवेचना के दौरान उक्त फर्जी इंस्टाग्राम आईडी का आईपी ऐड्रेस प्राप्त करने हेतु साइबर सेल बैकुंठपुर को प्रतिवेदन भेजकर जानकारी प्राप्त किया गया, आईपी ऐड्रेस के आधार पर संदेहीओं के नाम व पता प्राप्त होने पर संदेही ललित कुमार, अंचल गवाले तथा पूजा यादव को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया.


पूछताछ में पाया गया कि प्रार्थी का भाई राहुल साहू का पूजा यादव के साथ अफेयर था, उसी दौरान राहुल साहू के द्वारा अपने नाम से जिओ कंपनी का सिम पूजा यादव को बात करने के लिए दिया था.राहुल साहू का पूजा यादव के साथ ब्रेकअप होने के बाद राहुल साहू द्वारा अपने इंस्टाग्राम से पूजा यादव को ब्लॉक कर देने से नाराज होकर पूजा यादव उसी सिम नंबर से अपने दोस्त अंचल एवं चंद्रशेखर राव के साथ तीनों एक राय होकर इंस्टाग्राम में फर्जी आईडी आयुषी-2 के नाम से बना कर प्रार्थी व प्रार्थी के भाई राहुल साहू तथा अन्य गवाहों के फोटो पर अश्लील टिप्पणियां टाइप कर इंस्टाग्राम अकाउंट में डाला गया. जिस पर दिनांक 31 जुलाई 2021 को आरोपी ललित कुमार, अंचल एवं पूजा यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.

 


You may have missed