April 20, 2026

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री ने किया ‘बसपन का प्यार’ सॉन्ग में धमाकेदार डांस, अब वीडियो मचा रहा धमाल

dhamake

dhanashree dance on baspan ka pyar : बस्तर के छात्र सहदेव का ‘बसपन’ का प्यार… वाला सॉग इन दिनों सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। अब इस गाने पर भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री ने भी धमाकेदार डांस किया है। इस गाने में उनके साथ एक्टर अपारशक्ति खुराना भी नजर आए हैं।


dhanashree dance on baspan ka pyar : इस गाने को छत्तीसगढ़ के बस्तर के आदिवासी बच्चे ने जिस अंदाज में गाया है उस पर लोग फिदा हो रहे हैं, धनाश्री द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में धनाश्री को बॉलीवुड एक्टर अपारशक्ति खुराना के साथ भांगड़ा करते देखा जा रहा है। दोनों ही हस्तियां यहां खूब मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं।

धनाश्री का यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है, उनके चाहने वाले इस पर अलग-अलग तरह के कमेंट्स कर रहे हैं, धनाश्री को इस पर खूब प्यार भी मिल रहा है। बता दें कि टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की पत्नी धनाश्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।


You may have missed