April 21, 2026

CG कोरोना अपडेट : प्रदेश में फिर कम हुए कोरोना के आंकड़े.. इन जिलों से सर्वाधिक मरीज, देखें जिलेवार आंकड़े

coco

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंगलवार को कोरोना वायरस के 142 नए मरीजों की पहचान हुई है. जबकि 2 मरीज की कोरोना से मौत हुई है. वहीं प्रदेश में आज 177 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात दी है. प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 0.3 प्रतिशत है. बीते दिनों की अपेक्षा आज थोड़ा कम मरीज मिले हैं.


छत्तीसगढ़ में 9 लाख 87 हजार 189 मरीज कोरोना वायरस को मात दे चुके हैं. अब कुल एक्टिव मरीज 1 हजार 881 हैं. कोरोना वायरस से अब तक 13 हजार 530 लोगों की मौत हो चुकी है. राज्य में आज 40 हजार 555 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया है.

आज रायपुर-धमतरी-बिलासपुर में 8-8, कांकेर-जशपुर में 9-9, जांजगीर में 17, बस्तर में 21 और बीजापुर में 15 कोरोना मरीज मिले हैं.


You may have missed