June 5, 2026

Chhattisgarh News : किसान ने तहसील ऑफिस के बाहर खाया ज़हर, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

MAUTT

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक किसान ने तहसील कार्यालय के सामने जहर पीकर खुदकुशी (Raipur Farmer Suicide) कर ली है. कटंगीपाली गांव के रहने वाले 38 साल के किसान बैगारी मिरी ने सोमवार दोपहर को बरमकेला तहसील कार्यालय (Raipur Tahseel Office) के सामने जहर पीकर जान दे दी. यह घटना सारंगढ़ इलाके की है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि किसान की जहर पीने की जानकारी मिलते ही उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया. लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.


पुलिस (Chhattisgarh Police) अधिकारी प्रभात पटेल ने बताया कि किसान की मौत के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच की जा रही है. वहीं किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच के मुताबिक किसान ने आपसी विवाद के की वजह से आत्महत्या (Suicide Due To Personal Dispute) की है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच के बाद ही इस बारे में सही जानकारी दी जा सकेगी.

तहसील के सामने किसान ने पिया जहर
हालांकि अभी ये पता नहीं चल सका है कि आखिर ऐसी क्या वजह थी कि किसान को जहर पीने पर मजबूर होना पड़ा. पुलिस का कहना है कि निजी विवाद के चलते किसान ने आत्महत्या जैसा संगीन कदम उठाया है. रायपुर में किसान के जहर पीने का ये कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले साल 2020 में एक किसान ने प्रेस क्लब के सामने जहर पी लिया था. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था.


You may have missed