July 21, 2026

रायपुर के तनिष्क ज्वेलर्स में लाखों की चोरी, ग्राहक बनकर आये चोर ने नए अंदाज में की चोरी

gra

रायपुर। राजधानी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पुराना राजेन्द्र नगर स्थित तनिष्क ज्वेलर्स में नए अंदाज में चोरी की घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है। ग्राहक बनकर आये इस चोर ने डिस्प्ले में लगे सोने की चेन को उड़ा लिया और उसके बदले में नकली चेन लगा कर चकमा देकर फरार हो गया।


प्रार्थी दीपक गुप्ता ने सिविल लाइन थाना पहुँच अज्ञात आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने बताया कि चोरी की गई सोने की चेन की कीमत तकरीबन 2 लाख 70 हजार रुपये है। फिलहाल सीसीटीवी कैमरों के आधार पर अज्ञात आरोपी की पतासाजी के लिए पुलिस टीमें जुटी हुई है।


You may have missed