April 17, 2026

मुश्किल में Yo Yo Honey Singh : पत्नी ने दर्ज कराया घरेलू हिंसा का केस, कोर्ट ने सिंगर को जारी किया नोटिस

yoyo

फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज हुआ है. हनी सिंह (Honey Singh)के खिलाफ उनकी पत्नी शालिनी ने यह केस दर्ज कराया है. शालिनी ने ‘घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम, 2005’ (Protection of Women from Domestic Violence Act) के तहत दिल्ली की तीस हजारी अदालत में अपने पति हनी सिंह के खिलाफ याचिका दायर की है.


तीस हजारी कोर्ट की मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट तानिया सिंह के समक्ष आज यानी 3 अगस्त को मामला दर्ज कराया गया. शालिनी द्वारा केस दर्ज कराए जाने के बाद मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट तानिया सिंह द्वारा सिंगर और एक्टर हनी सिंह को नोटिस जारी कर दिया गया है. हनी सिंह को नोटिस जारी कर इस मामले में उनका जवाब तलब किया गया है.

एक रिपोर्ट के अनुसार, हनी सिंह की पत्नी शालिना तलवार की तरफ से वकील संदीप कपूर, अपूर्वा पाडें और जीजी कश्यप कोर्ट में पेश हुए. उन्होंने कोर्ट में अपनी क्लाइंट द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, जिसके बाद कोर्ट ने हनी सिंह को नोटिस जारी करते हुए, उन्हें 28 अगस्त तक अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है.


You may have missed