April 19, 2026

दिल दहला देने वाली घटना : 9 साल की बच्ची से श्मशान में गैंगरेप के बाद हत्या, श्मशान के पुजारी समेत 4 गिरफ्तार

hadapsar-rape

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में फिर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 9 साल की बच्ची के साथ आरोपियों ने पहले रेप और बाद में उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने वालों में एक पुजारी समेत चार आरोपी हैं। तीन आरोपी श्मशान घाट में काम करते थे। हत्या करने के बाद आरोपियों ने माता-पिता की अनुमति के बिना और पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


ये था पूरा मामला
मृतक के पिता के मुताबिक रविवार शाम करीब 5:30 बजे उनकी बेटी श्मशान घाट में पानी लेने गई, जिसके बाद वापस नहीं आई। पंडित ने कुछ लोगों को भेजकर मेरी पत्नी को बुलाया और बताया कि तुम्हारी बेटी नहीं रही। जब पूछा कि क्या हुआ, तो पंडित ने कहा कि वॉटर कूलर में करंट आने की वजह से मर गई।

पंडित ने कहा कि पुलिस और डॉक्टर को बुलाने की जरूरत नहीं है, यहीं पर बच्ची का अंतिम संस्कार कर देते हैं और एक कागज पर दस्तखत करने को कहा। जब मैंने इनकार कर दिया तो मेरी पत्नी से कहा। उसने भी मना कर किया। इसके बाद जबरदस्ती मेरी बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया

पीडि़ता के परिजनों से मिले राहुल-
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज 9 वर्षीय पीडि़ता के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की, जिसकी बलात्कार और हत्या हुई थी। हाल ही में ओल्ड नंगल श्मशान में नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया, उसकी हत्या कर दी गई और उसके माता-पिता की सहमति के बिना उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। राहुल गांधी ने कहा, परिवार न्याय चाहता है और मैं उनके साथ हूं।

कांग्रेस ने दिल्ली पुलिस और दिल्ली सरकार पर उदासीनता का आरोप लगाया, और कांग्रेस सांसद शक्ति सिंह गोहिल ने इस मुद्दे पर राज्यसभा में नोटिस दिया और दिल्ली कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने विरोध प्रदर्शन किया था।


You may have missed