May 5, 2026

हवाई जहाज में सीट के लिए जमकर चले लात-घूंसे, खबर सुन दंग रह गए लोग

IMG_20210804_154550

भारत में बस या ट्रेन की सीट पर कब्जा करने के लिए मारपीट आम है. ये नजारा आपने भी खुद कई बार सफर करते हुए देखा ही होगा. लेकिन फ्लाइट में ऐसा ही नजारा देखने को मिल जाए तो फिर लोगों को हैरान होना वाजिब है. जी हां, दरअसल इन दिनों एक ऐसी ही खबर अमेरिका से सामने आई है, जिसे सुनकर हर कोई भौचक्का रह जाएगा. दरअसल यहां फ्लाइट के अंदर ही दो शख्स भिड़ गए और फिर फ्लाइट में जमकर लात-घूंसे बरसे.


एक रिपोर्ट के मुताबिक ये घटना अमेरिकन एयरलाइंस की है. जिस फ्लाइट में ये वाकया घटा वो ओरलेंस से टेक्सास की तरफ जाने वाली थी, तभी अचानक दो लोगों के बीच हो रही बहस और तेज होती चली गई. फ्लाइट के अंदर सभी लोग बैठ ही रहे थे कि इन दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई. इसके बाद दोनों तरफ से लात-घूंसे चलने लगे. देखते ही देखते पूरी फ्लाइट में इस मारपीट को देखने के लिए भीड़ उमड़ आई.

फ्लाइट में मारपीट करने वाले दोनों यात्री अन्य यात्रियों के ऊपर भी बार-बार गिर रहे थे फिर भी शांत नहीं हो रहे थे. इसके बाद जब वहां सुरक्षा अधिकारी पहुंचे तब जाकर दोनों को किसी तरह से शांत कराया गया. असल में ये मारपीट सीट की रिक्लाइंड पोजिशन को लेकर हो रही थी. एक यात्री ने बताया कि जब उनका प्लेन लैंड करने वाला था तब सीट बेल्ट साइन ऑफ थे, बस तभी अचानक से दोनों लोग आपस में लड़ने लगे.

इसके बाद पुलिस दोनों को पकड़कर अपने साथ ले गई. इस पूरी घटना को किसी यात्री ने अपनी मोबाइल में कैद कर लिया था. जिसके बाद से ये ही इस घटना का वीडियो वायरल भी हो गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों लड़ते-लड़ते बाकी कई यात्रियों पर भी गिर जाते हैं. वीडियो को देखकर लोग हैरान भी हैं तो वहीं कुछ इस बात पर ताज्जुब मान रहे हैं कि एक सीट के लिए प्लेन में लड़ाई कैसे हो गई.


You may have missed