बड़ी खबर रायपुर: रुद्र अभिषेक के दौरान लाउडीस्पीकर बंद करने कहने पर हुई मारपीट दो पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज
रायपुर। शिव मंदिर में रुद्र अभिषेक के दौरान लाउडीस्पीकर लगाकर पूजा करने के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मामले की रिपोर्ट डीडीनगर थाने में दर्ज करायी गई है| मिली जानकारी के मुताबिक पार्थिवी प्रोर्विस सरोना रायपुर निवासी अरुण शर्मा 39 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 16 अगस्त को शाम 5.15 बजे प्रार्थी का परिवार सोसायटी के सार्वजनिक शिव मंदिर में रुद्र अभिषेक का आयोजन था। पूजा समाप्ति पे थी तभी डॉ.आशीष गोयनका एवं उसकी पत्नी आकर लाउडीस्पीकर का वायर खीच दिया। जिससे पूजा में बांधा उत्पन्न होने पर प्रार्थी की बहन अंकिता शर्मा ने क्यो वायर खीचा पुछने पर उन्होंने पूजा नही हो सकती कहा जिस पर विवाद होने लगा । विवाद बढऩे पर डॉ.आशीष ने प्रार्थी की बहन को धक्का देकर गिरा दिया। इसके चलते उसे चोट लगी है।


वहीं बीच बचाव करने पर डॉ.आशीष एवं उसकी पत्नी ने प्रार्थी एवं उसकी माता के साथ मारपीट कर चोट पहुंचायी है। इसी तरह आशीष गोयनका 41 वर्ष ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी सरकारी डॉक्टर है वर्तमान में डीकेएस अस्पताल रायपुर में कार्यरत है। 16 अगस्त की शाम पार्थिवी प्रोर्विस के सीसी केम्पस में स्थित शिव मंदिर में अरुण शर्मा एवं उनका परिवार लाउडीस्पीकर लगाकर पूजा कर रहा था। जिसपर प्रार्थी व उसकी पत्नी लाउडीस्पीकर को बंद करने कहा इस पर अरुण शर्मा एवं उनके परिवार की दो महिलाओं ने पीडि़त एवं उसकी पत्नी के साथ मारपीट कर चोट पहुंचाया। मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

