प्राइवेट ट्रेनों को लेकर रेलवे का बड़ा फैसला, नए सिरे से टेंडर मंगाएगा रेल मंत्रालय! क्या निजी कंपनियां तय करेंगी किराया?
देश में तेजस एक्सप्रेस की तरह कई सारी प्राइवेट ट्रेनें चलाए जाने को लेकर रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. रेल मंत्रालय इस दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है. रेलवे में निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से रेल मंत्रालय ने फैसला लिया है कि प्राइवेट ट्रेनों के संचालन के लिए नए सिरे से टेंडर मंगाए जाएंगे.


इस बारे में CNBC-Awaaz ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि प्राइवेट ट्रेनों के संचालन के लिए रेलवे ने टेंडर निकाला था, लेकिन अब मंत्रालय अपना मौजूदा टेंडर रद्द करने जा रहा है और अगले 10 से 15 दिनों में रेलवे की ओर से नया टेंडर जारी किया जा सकता है. बताया जा रहा है कि इसमें संचालन के नियमों में पहले की अपेक्षा थोड़ी ढील दी जाएगी

