April 20, 2026

BIG NEWS: महिला ने दो बच्चों व अपनी मॉ के साथ रायपुर के खारून नदी में लगाई छलांग

KHARUN NADI

रायपुर। राजधानी रायपुर के एक महिला अपनी मां व दो बच्चों को लेकर खारून नदी में छलांग लगाकर जान देने की कोशिश किया। घटना के समय नदी में मौजूद नाविकों ने उन्हें बचाकर वापस निकाला और पुलिस को बुलाकर अस्पताल में भर्ती कराया। चारों की हालत अब सामान्य है।


जानकारी के मुताबिक सोमवार की शाम महादेवघाट के पास रायपुर ब्राम्हणपारा इलाके में रहने वाली अंकिता मिश्रा 31 वर्ष की शादी इंदौर के एक युवक से करायी गई थी। अंकिता के दो बच्चे 5 साल की बेटी व 7 साल का बेटा है। आए दिन अंकिता का पति से विवाद हुआ करता था। इस बात की खबर मायके वालों को थी। पति से तलाक होने के बाद अंकिता अपने बच्चों के साथ पिता के यहां रहती है। घर आकर बैठने पर पिता का उससे आए दिन विवाद होने लगा तथा पति से अलग रहने पर अंकिता की मॉं शुभलक्ष्मी मिश्रा 52 वर्ष के साथ भी पिता का झगड़ा होने लगा।

इससे परेशान होकर अंकिता अपनी मॉ व बच्चों को लेकर घुमने जाने का बहाना बनाकर ऑटों से महादेवघाट ब्रिज के पास पहुंची और पुल से चारों ने छलांग लगा दिया। उस वक्त नदी के पास मौजूद गोताखोर और नाविक लोकनाथ धीवर और उसके साथी मौजूद थे। वे पानी में इनके गिरते ही फौरन इनकी तरफ लपके। पानी में बहाव था,बच्चे व अंकिता तथा उसकी बुढ़ी मॉं लहरों में समा रहे थे। लोकनाथ ने अपने 4-5 साथियों के साथ सभी को पकड़ लिया और किनारे पर लेकर आया। और पुलिस को खबर दी जिसके बाद पुरा मामला सामने आया।


You may have missed