May 5, 2026

छत्तीसगढ़: छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाने और गंदी हरकरत करने वाला शिक्षक गिरफ्तार

PORN VIDEO

कवर्धा। जिले के लोहारा थाना अंतर्गत सरकारी स्कूल में पदस्थ एक शिक्षक द्वारा छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाने का मामला प्रकाश में आया है। छात्रों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।


गांव में स्थित प्राइमरी स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक शिव प्रसाद पर आरोप है कि उसने मध्यावकाश में मोबाइल फोन पर बच्चों को अश्लील फिल्म दिखाई। जिसके बाद घर जाने पर छात्राओं ने अपने पालकों को इसकी जानकारी दी, जिसे वे आग बबूला हो गए और परिजनों ने शिक्षक की शिकायत मौजूद प्रधान पाठक से की।

मामले को गंभीरता से लेते हुए शाला विकास प्रबंधन समिति के सदस्यों को बुलाकर इसकी जानकारी दी। तब शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों ने इस विषय पर असमर्थ जाहीर की। उसके बाद पूरे गांव वाले स्कूल परिसर में पहुंचकर नारे बाजी की। पुलिस को सूचना देने के बाद पुलिस स्कूल पहुँची और आरोपी शिक्षक शिव प्रसाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


You may have missed