October 16, 2026

CG में नाबालिग से दोहरे रेप का मामला: किशोरी से प्रेमी ने बनाया जबरन शारीरिक संबंध, फिर किशोरी हुई गैंगरेप की शिकार

gang

राजनादगांव। जिले के गातापार थाना क्षेत्र में किशोरी से दोहरे रेप का मामला सामने आया है। छात्रा देर रात अपने प्रेमी से मिलने सुनसान जगह पर गई थी। जहाँ पहले प्रेमी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और छोड़कर भाग गया। इसी बीच बाइक सावर तीन युवकों ने लड़की से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


बता दे कि पूरा घटना 15 अगस्त की रात एक से तीन बजे के बीच की है। 15 वर्षीय नाबालिग अपने ही स्कूल में पढ़ रहे लड़के से प्रेम करती थी। दोनों अक्सर छिप-छिप कर मिलते थे। लड़की के पिता की मौत बहुत पहले ही हो चुकी थी। वह अपनी मां के साथ गांव में अकेली रहती है और पढ़ाई करती है। प्रेमी लड़के के बुलाने पर युवती रात एक बजे मिलने पहुंच गई। सूनसान जगह में लड़के ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच बाइक की आवाज आई तो लड़का उसे छोड़कर भाग निकला।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद लड़की अकेले ही घर जाने के लिए निकल गई। रास्ते में बाइक सवार तीन लड़कों ने उसे रोका और उठाकर जंगल की ओर ले गए। वहां नहर किनारे उसके हाथ-मुंह कपड़े से बांध दिया और दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और वहां से भाग निकले। लड़की किसी तरह से अपने घर पहुंची। हालत देखकर मां ने पूछा तो उसने प्रेमी के दुष्कर्म करने कर बात बताई। आरोपी लड़के के खिलाफ मामला दर्ज होने पर पुलिस ने उसी दिन उसे पकड़ कर बाल सुधार गृह भेज दिया।

युवकों की धमकी से डरी किशोरी गैंगरेप की बात छिपा गई। प्रेमी के पकड़े जाने के दो दिन बाद 18 अगस्त को लड़की ने अपनी मां को गैंगरेप होने की भी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने डुमरडीह गांव निवासी तीनों आरोपी कामेश्वर वर्मा, कौशल पटेल और राजेश वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।


You may have missed