July 4, 2026

राहुल गांधी ने पुष्प चढ़ाकर पिता राजीव गांधी को किया नमन…

RAJIV GANDHI

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 77वीं जयंती है। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और उनके बेटे राहुल गांधी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। दिल्ली स्थित वीर भूमि पहुंचकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूर्व पीएम और अपने स्वर्गीय पिता राजीव गांधी को उनकी जयंती की मौके पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।। इस मौके पर उनके साथ लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, कांग्रेस के वरिष्ठ गुलाम नबी आजाद, शक्ति सिंह गोहिल समेत कई अन्य कांग्रेसी नेता भी मौजूद रहें। भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती कांग्रेस सद्भावना दिवस के रूप में मनाती है। देशभर में भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता इस दिन सेवा और सद्भाव का कार्य करते हैं।


भारत रत्न` राजीव गांधी की जयंती कांग्रेस सद्भावना दिवस के रूप में मनाती है। देशभर में भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता सद्भावना दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित कर याद करते हैं। इस दौरान फोटो प्रदर्शनी, सांस्कृतिक एवं खेलकूद कार्यक्रम, रन फॉर नेशन रक्तदान शिविर का कार्यक्रम विधानसभा क्षेत्र एवं प्रखंड स्तर पर आयोजित किए जाते हैं।

राहुल गांधी ने धर्मनिरपेक्ष भारत के संदर्भ में अपने पिता के एक कथन को याद करते हुए फेसबुक पर पोस्ट किया, `धर्मनिरपेक्ष भारत इकलौता ऐसा देश है जिसका अस्तित्व बना रह सकता है।`

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘राजीव जी की 77वीं जयंती पर उन्हें याद करता हूं। वह एक दूरदर्शी नेता थे जिन्होंने 21वीं सदी के लिए भारत को एक आकार दिया, जिन्होंने जीवन के हर क्षेत्र को छुआ जिससे सपने हकीकत में बदले, जिन्होंने नौजवानों, महिलाओं, पिछड़ों और गरीबों को सशक्त बनाया।`

राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को हुआ था। उन्होंने प्रधानमंत्री के तौर पर 1984 से 1989 तक देश का नेतृत्व किया। वर्ष 1991 में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान उनकी हत्या कर दी गई थी।

#RememberingRajivGandhi


You may have missed