May 5, 2026

रायपुर में एक बड़े कारोबारी से 10 लाख रूपये की मांग, रूपए नहीं देने पर जान से मारने की धमकी और बेटी के अपहरण करने की भी दी धमकी

IMG_20210821_195505

रायपुर। राजधानी के एक बड़े कारोबारी से 10 लाख रूपये की फिरौती की मांग की गयी है। रूपये नहीं देने पर कारोबारी को जान से मारने और बेटी के अपहरण करने की भी धमकी दी गई है। पीड़ित कारोबारी ने इस मामले में कोतवाली थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।


जानकारी के मुताबिक, 19 अगस्त की रात शैलेंद्र नगर निवासी कारोबारी को उनके नंबर पर एक वाइस काॅल आया था। इस वाइस काॅल में सामने वाले ने 10 लाख रूपए की फिरौती की मांगी की है। रूपये नहीं देने पर आरोपी ने उनकी बच्ची का किडनैप और उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी।

वाट्सएप वाइस काॅल से डरे-सहमे कारोबारी ने इसकी शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। कारोबारी की शिकायत पर अज्ञात आरापियों के खिलाफ धारा 384, 507 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


You may have missed