दुखद खबर: बॉलीवुड को एक और झटका..फिल्म निर्माता का हुआ अस्पताल में निधन..फिल्मी हस्तियों ने जताया दुख
मुंबई, 21 अगस्त (भाषा) producer pradeep guha passes away : फिल्म निर्माता प्रदीप गुहा का शनिवार को यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। गुहा को ऋतिक रोशन और करिश्मा कपूर अभिनीत फिल्म फिजा के निर्माण के लिए जाना जाता है। गुहा (60) को यहां कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुहा की पत्नी पापिया गुहा और बेटे संकेत गुहा ने मीडिया में एक बयान जारी कर उनके निधन की जानकारी दी।



producer pradeep guha passes away : बयान में कहा गया ” हमें अपने प्रिय श्री प्रदीप गुहा के दुखद निधन की घोषणा करते हुए खेद है।” कोविड-19 महामारी के कारण परिवार ने निजी तौर पर शोक प्रकट करने का आग्रह करते हुए कहा कि प्रार्थना बैठक की तारीख की जल्द जानकारी दी जाएगी। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार गुहा कैंसर से जंग लड़ रहे थे। सूत्रों ने पीटीआई-भाषा को बताया कि आज दोपहर को उनका कैंसर के कारण अस्पताल में निधन हो गया।

