एक्ट्रेस आयशा शर्मा ने कराया हॉट फोटोशूट, ब्रालेस जंपसूट में नजर आईं एक्ट्रेस
मुंबई। बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेसेज हैं, जिनके परिवार का दूर दूर तक बॉलीवुड जगत से कोई लेना-देना नहीं है. उनका परिवार किसी अन्य क्षेत्र में ही मशहूर है. लेकिन इसके बावजूद एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग और लुक्स के दम पर बॉलीवुड में अच्छी पहचान बनाई है. आज हर कोई उन्हें जानता है. उन्हीं एक्ट्रेसेज में से एक हैं आयशा शर्मा (Asiha Sharma). आयशा शर्मा एक पॉलिटिकल फैमिली से आती हैं. उनके पिता एक पॉलीटीशियन हैं. बता दें कि आयशा बिहार के कांग्रेसी नेता और भागलपुर से विधायक अजीत शर्मा की बेटी हैं. आयशा शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वो अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीर अपने फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं. वो हालही में एक बार फिर आयशा ने एक बेहद बोल्ड फोटोशूट करा कर फैंस के दिलों में आग लगा दी है. इस फोटोशूट को लेकर आयशा काफी चर्चा में है.



बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा शर्मा (Aisha Sharma) एक्ट्रेस नेहा शर्मा (Neha Sharma) की बहन है. आयशा भी अपनी बहन नेहा की तरह ही बोल्ड और खूबसूरत हैं. दोनों बहनों की जोड़ी बी-टाउन में खूब चर्चित है.

आयशा शर्मा (Aisha Sharma) ने फिल्म जॉन अब्राहम की फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की. फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया था. वहीं इन दिनों आयशा अपने कई बोल्ड फोटोशूट करा रही हैं. हाल ही में आयशा शर्मा (Aisha Sharma) ने एक फोटोशूट कराया है जिसमें वो एक ब्लू जंपसूट में नजर आ रही है. शर्ट-पैंट स्टाइल वाले इस जंपसूट की उन्होंने सारी बटन्स खोल रखी हैं, जो कि काफी रिवीलिंग है.

