April 19, 2026

आज है सोना खरीदने का सहीं मौका: सोने और चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, चेक करें 10 ग्राम का भाव

Gold Price Today

नई दिल्ली: अगर आप भी गोल्ड खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आज अच्छा मौका है. सोने-चांदी (Gold-Silver) की कीमतों में आज गिरावट आई है. एमसीएक्स पर सोना वायदा (Gold price today) 0.19 फीसदी गिरकर 47,495 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. वहीं, चांदी 0.2 फीसदी कमजोर होकर 62,798 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है. पिछले कारोबारी सत्र में सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिला था. पिछले एक साल में सोने के प्रदर्शन में गिरावट आई है.


ग्लोबल मार्केट की बात करें तो यहां भी आज सोना सस्ता हो गया है. हाजिर सोना 0.2 फीसदी की गिरावट के साथ 1,801.78 डॉलर प्रति औंस हो गया है जबकि चांदी 0.5 फीसदी की गिरावट के साथ 23.54 डॉलर प्रति औंस हो गई है. डॉलर इंडेक्स सोमवार को करीब 0.6 फीसदी की गिरावट के बाद बढ़कर 93.043 पर पहुंच गया था.

IHS मार्किट के डेटा से पता चला है कि अगस्त में अमेरिकी बिजनेस एक्टिविटी ग्रोथ लगातार तीसरे महीने धीमी रही है. क्षमता की कमी, आपूर्ति की कमी और तेजी से फैलते डेल्टा संस्करण ने पिछले साल की महामारी-प्रेरित मंदी से पलटाव की गति को कमजोर कर दिया.

24 कैरेट गोल्ड का भाव
गुड्सरिटर्न वेबसाइट के मुताबिक, आज राजधानी में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 50630 रुपये, चेन्नई में 48670 रुपये, मुंबई में 47270 रुपये और कोलकाता में 49410 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं.

मिस्ड कॉल देकर पता लगाएं सोने का रेट
आपको बता दें आप इन रेट्स को आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं.


You may have missed