May 5, 2026

नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में चूड़ी बेचने वाला गिरफ्तार, भीड़ के पीटने का VIDEO हुआ था वायरल

CHUDI WALA

मध्य प्रदेश के इंदौर में नाबालिग से छेड़छाड़ (Indore Molestation) करने के आरोप में पुलिस ने चूड़ी बेचने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है.उसका पिटाई वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था. जिसमें गुस्साई भीड़ चूड़ी बेचने (Bangle Seller) वाले तसलीम अली को बेरहमी से पीटती दिख रही थी. 13 साल की बच्ची को गलत तरीके से छूने के आरोप में उसकी जमकर पिटाई की गई थी. अब वह पुलिस की गिरफ्त में है.


बता दें कि छेड़छाड़ के आरोपी तसलीम पर POCSO एक्ट की कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है. उस पर अपनी पहचान से जुड़े फेक डेक्युमेंट्स (Fake Documents) रखने का भी आरोप है. तसलीम को मंगलवार रात छठी क्लास में पढ़ने वाली बच्ची के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा. उसके खिलाफ इंदौर पुलिस (Indore Police) ने आईपीसी की सात धाराओं में FIR दर्ज की है.

72 घंटे बाद पीड़ता ने दर्ज कराई थी FIR
बता दें कि घटना के करीब 72 घंटे बाद 23 अगस्त को चीड़ी बेचने वाले शख्स के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी. शिकायत में नाबालिग ने पुलिस को बताया था कि शर्म की वजह से वह 72 घंटे तक पुलिस के पास शिकायत के लिे नहीं पहुंची थी. पीड़ित बच्ची ने बताया था कि 22 अगस्त को दोपहर 2 बजे वह अपनी मां के साथ घर पर ही थी. उसी समय तसलीम चूड़ियां बेचने आया था. उसी दौरान उसके साथ छेड़छाड़ की गई थी.

कांग्रेस ने किया छेड़छाड़ के आरोपी का समर्थन
इससे पहले कांग्रेस ने छेड़छाड़ के आरोपी चूड़ी वाले का समर्थन किया था. पूर्व जनसंपर्क मंत्री और कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा (Pc Sharma) ने इंदौर की घटना पर आक्रोश जताया था. पीसी शर्मा ने कहा था कि जिस लड़की से छेड़छाड़ की बात हो रही है वो अभी तक सामने नहीं आई है. उन्‍होंने आरोप लगाते हुए कहा था कि बीजेपी झूठ के कितने और पुलिंदे बांधेगी.आजकल जो कुछ बीजेपी और उनके संगठन कर रहे हैं यह देश के भविष्य के लिए खतरा हैं .


You may have missed