रायपुर में एक साल के बच्चे को लेकर गांजा तस्करी करते महिला-पुरुष गिरफ्तार, भारी मात्रा में गांजा जब्त
रायपुर। राजधानी रायपुर के पण्डरी बस स्टैण्ड में देवेन्द्रनगर पुलिस ने एक अंतरर्राज्यीय गांजा तस्कर महिला व पुरुष को गिरफ्तार कर 20 किलों 300 ग्राम गांजा जब्त की है।


मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार की शाम 4.35 बजे मुखबीर की सूचना पर पण्डरी बस स्टैण्ड के पास एक महिला व पुरुष को पुलिस ने पकड़ा है। दोनों आरोपी पुलिस को झांसा देने 1 साल के बच्चे को लेकर बस का इंतजार में खड़े थे। आरोपियों के पास रखे दो बैग चेक करने पर 20 किलों 300 ग्राम गांजा मादक पदार्थ जब्त की है।
पकड़े गए गांजा की अनुमानित कीमत 1 लाख 21 हजार 800 आंकी गई है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुलिस को अपना नाम तबस्सूम खातून पति इकबाल खान तथा रफीक पिता इस्तखार खान निवासी मानिकपुरी खाईपारा जिला बांधा यूपी बताया है। दोनों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ नार्कोटिक्स एक्ट की धारा 20 बी के तहत कार्रवाई की गई है।

