छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर ये दुकानें रहेंगी बंद
रायपुर। कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है. कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर शराब और मांसाहार की दुकानें बंद रहेंगी. सरकार ने इसका आदेश जारी कर दिया है


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर मदिरा विक्रय दुकानों और मांसाहार की दुकानों को कल 30 अगस्त 2021 को बंद रखने के निर्देश दिए हैं.
📢 जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर मदिरा विक्रय दुकानों और मांसाहार की दुकानों को कल 30 अगस्त 2021 को बंद रखने के निर्देश दिए हैं।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) August 29, 2021

