June 3, 2026

CG में एक और बड़ा सड़क हादसा: दो ट्रकों के बीच जबरदस्त भिड़ंत, हादसे में एक ड्राइवर की मौत दूसरा गंभीर

DHAMTARI ME

धमतरी। धमतरी जिले में आज नेशनल हाईवे रोड पर दो ट्रकों के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिससे एक ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे रोड पर गागरा पुल के पास दो ट्रकों के बीच टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ट्रक का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे में ट्रकों को भी भारी क्षति पहुंची है। घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया। इधर घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची अर्जुनी और कुरूद थाना पुलिस ने सबसे पहले घायल ट्रक ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया, वहीं घटना से सड़क पर लगा जाम को हटाते हुए आवागमन व्यवस्थित कराया।


You may have missed