April 18, 2026

Bigg Boss OTT: राकेश बापट के और करीब आ रही हैं शमिता शेट्टी, कैमरे के सामने कहा- मुझे Kiss करो

Rakesh Bapat and Shamita Shetty

बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss Ott) इन दिनों छाआ हुआ है और इस सीजन जो सबसे ज्यादा सुर्खियों में हैं वो हैं राकेश बापट (Raqesh Bapat) और शमिता शेट्टी (Shamita Shetty). शो में दोनों के बीच काफी स्ट्रॉन्ग बॉन्ड बनता जा रहा है. इतना ही नहीं, कम समय में ही दोनों एक-दूसरे के बहुत करीब आ गए हैं. शो में दोनों का रोमांस भी चालू है.


बता दें कि शो के पहले दिन शमिता ने राकेश को अपने कनेक्शन के तौर पर चुना था. इसके बाद हाल ही में कनेक्शन टास्क में शमिता ने एक बार फिर राकेश को चुना.

जब शमिता ने राकेश को चुना तो एक्टर ने उस वक्त पहले कुछ सोचा और फिर उन्होंने भी शमिता को ही चुना. शो में रोज दोनों के बीच कुछ कोजी मोमेंट्स देखने को मिलते हैं. अब दोनों का नया वीडियो आया है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

यहां देखें वीडियो watch video हेरे

इस वीडियो में आप देखेंगे कि किचन एरिया में शमिता कुछ खा रही होती हैं कि तभी राकेश वहां आते हैं. शमिता फिर राकेश को कुछ कुकिंग इंस्ट्रक्शन देती हैं जिसका बाद राकेश पूछते हैं, और कुछ? इसके बाद शमिता काफी देर तक राकेश को देखती हैं और कहती हैं, मेरे पास आओ और अभी के अभी मुझे किस करो.

राकेश भी शमिता की बात मानते हैं और उनके पास जाकर उनके गालों पर किस कर देते हैं. इतना ही नहीं, किस करते हुए राकेश कहते हैं, ये तो हमेशा. दोनों के बीच के इस मोमेंट को देखकर वहां मौजूद नेहा भसीन भी कहती हैं, सो स्वीट.

शो के अपकमिंग एपिसोड में अब राकेश, शमिता के फेस पर कुछ ड्राइंग करते नजर आएंगे और फैंस को दोनों के ये मोमेंट्स काफी पसंद आने वाले हैं.

बता दें कि इससे पहले राकेश ने शमिता के साथ रिद्धि डोगरा के साथ अपने तलाक को लेकर बात की थी. राकेश ने बताया था कि उन्हें एंजायटी की दिक्कतें थे. उन्होंने अपने पिता के निधन पर भी बात की और बताया कि कैसे उनके जाने से राकेश बिल्कुल टूट गए थे.

शो की बात करें तो फिलहाल राकेश और शमिता के अलावा, प्रीतीक और दिव्या, नेहा और मिलिंद गाना, निशांत भट्ट और अक्षरा सिंह बिग बॉस ओटीटी के घर में हैं. उर्फी जावेद, करण नाथ, रिद्धिमा पंडित और जीशान खान शो से बाहर हो चुके हैं.


You may have missed