April 18, 2026

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ‘बबीता जी’ ने शॉर्ट स्कर्ट में कराया बोल्ड फोटोशूट, क्रेजी हुए फैंस

BABITA JI HOT PIC

छोटे पर्दे के सबसे मशहूर कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में नजर आने वाले हर किरदार की अलग फैन फॉलोइंग है। वहीं, शो में ‘बबीता जी’ के रोल में नजर आ रहीं एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग रखती हैं।


मुनमुन दत्ता अपने सोशल एकाउंट पर खूब एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ आए दिन दिलचस्प पोस्ट शेयर करती दिखाई दे जाती हैं। लेटेस्ट फोटोशूट में मुनमुन ब्लैक शॉर्ट स्कर्ट और प्रिंटेड शर्ट में नजर आ रही हैं। इस आउटफिट के साथ उन्होंने मरून फुटवेयर पहने हुए हैं।

उन्होंने ये तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘कोरोना से पहले’… इस कैप्शन के जरिए वो ये बताना चाहती हैं कि कोरोना के दौरान करवाया गया फोटोशूट है।

मुनमुन की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही हैं। हर कोई उनकी फोटोज देखकर क्रेजी होता दिखाई दे रहा है। उनकी इन तस्वीरों पर फैंस की प्रतिक्रियाएं तो मिल ही रही हैं। इसके साथ ही कई सेलेब्रिटीज भी उनकी तारीफें करते नजर आ रहे हैं।


You may have missed