Samsung ने भारत में लॉन्च किया Galaxy A52S 5G स्मार्टफोन, जानिए कीमत और फीचर्स से जुड़ी हर डिटेल
सैमसंग ने बुधवार को अपनी A-सीरीज Galaxy A52S 5G स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया है. स्मार्टफोन इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले, ओआईएस के साथ 64 एमपी क्वाड कैमरा जैसी खूबियों के साथ लॉन्च किया गया है, जो वाटर एंड डस्ट रेसिस्टेंस आईपी 67 रेटिंग के साथ आता है. स्मार्टफोन की कीमत 6 जीबी रैम प्लस 128 जीबी स्टोरेज मॉडल के लिए 35,999 रुपए और 8 जीबी रैम प्लस 128 जीबी स्टोरेज के लिए 37,499 रुपए है.


Upgrade your photography skills with the Quad Camera on the #GalaxyA52s5G. Go ultra high-res with a 64MP OIS* Camera for crisp, clear photos throughout the day and night. Expand the viewing angle with Ultra Wide Camera and bring the focus to the front with the 5MP Depth Camera. pic.twitter.com/H9Dzjxxa0y
— Samsung India (@SamsungIndia) September 1, 2021
फोन को शानदार ब्लैक, व्हाइट और वायलेट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. सैमसंग इंडिया के मोबाइल मार्केटिंग के सीनियर डायरेक्टर और चीफ आदित्य बब्बर ने कहा,सभी के लिए इनोवेशन को सुलभ बनाने के गैलेक्सी A सीरीज को जारी रखते हुए, हमें भारत में Galaxy A52S 5G लॉन्च करने की खुशी है.
सैमसंग 5G 12 बैंड के सपोर्ट और ओएस अपग्रेड के तीन साल की गारंटी के साथ आता है. Galaxy A52S 5G में 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल और 120 हट्र्ज रिफ्रेश रेट है.
Samsung Galaxy A52S 5G के फीचर्स
फ़ोटो और वीडियो के लिए, सैमसंग गैलेक्सी A52s 5G में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें f/1.8 ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) लेंस के साथ 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और f/2.2 के साथ 12-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर शामिल है. फोन में 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 5 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर भी है. सैमसंग ने f/2.2 लेंस के साथ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 32-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया है.
#GalaxyA52s5G is the latest awesome in town! With Snapdragon 778G (6nm) processor and 120Hz sAMOLED display, #GalaxyA52s5G will take your gaming experience to an all new level. pic.twitter.com/1C1vswQ3na
— Samsung India (@SamsungIndia) September 1, 2021
हुड के तहत, स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 778जी चिपसेट से ऑपरेट होता है जिसमें एड्रेनो 642एल जीपीयू है जो 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है. स्मार्टफोन में माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट भी है जो 1 टीबी तक एक्स्ट्रा स्टोरेज बढ़ाए जाने की परमीशन देता है. इसमें 4,500एमएएच की बैटरी है जो 25 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है.
फोन एंड्रॉयड 11 ओएस पर चलता है जिसके ऊपर वन यूआई 3.1 है. स्मार्टफोन 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, एमएफसी, एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट और एक यूएसवी सीपोर्ट जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स ऑफर करता है.

