June 5, 2026

BREAKING : बॉलीवुड की इस दिग्गज अभिनेत्री की बिगड़ी तबीयत, आईसीयू में कराया गया शिफ्ट

PicsArt_05-30-04.09.49

मुंबई। बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस और दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार (Dilip Kumar) की पत्नी सायरा बानो (Saira Banu) की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें मुंबई के हिन्दुजा अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट किया गया है| हालांकि, अस्पताल के एक अधिकारी ने जानकारी दी है कि निम्न रक्तचाप के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें तीन दिन पहले अस्पताल लाया गया था। वह अब ठीक हैं और काफी बेहतर हैं। चिंता की कोई बात नहीं है।


आपको बता दें, दिलीप साहब के इंतकाल के करीब दो महीने के बाद सायरा बानो की तबीयत अचानक खराब हो गई। सायरा बानो पिछले 54 सालों से दिलीप कुमार के साथ पल-पल साये की तरह साथ रहीं, लेकिन उनके इंतकाल के बाद से वह काफी अकेली हो गई हैं।


You may have missed