August 22, 2026

रायपुर के इस इलाके में दो बदमाशों ने एक युवक पर घोंपा चाकू

chakubaji

रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई इलाके के दर्री तालाब के पास चाकूबाजी की वारदात को अंजाम को अंजाम दिया गया है. सुमित नायडू नाम के युवक को 2 नाबालिग बदमाशों ने चाक़ू मारा है.


मिली जानकारी के मुताबिक चाकू की वार से युवक को गंभीर चोंटे (serious injury) आई है. घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. खमतराई पुलिस ने दोनों नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

खमतराई थाना पुलिस के मुताबिक दर्री तालाब के पास चाकूबाजी की वारदात हुई है. पुरानी रंजिश के चलते 2 नाबालिग आरोपियों ने सुमित नायडू नामक युवक पर चाकू से हमला किया है. घायल युवक खतरे से बाहर है. उसका अस्पताल में इलाज जारी है.

पुलिस ने घायल युवक का कथन लेकर दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. डॉक्टर की रिपोर्ट आते ही आरोपियों के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मामला भी दर्ज किया जा सकता है


You may have missed