July 29, 2026

BREAKING : एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की मौत की खबर सुन फीमेल फैन को लगा ऐसा सदमा, कोमा में पहुंची लड़की

Siddharth Shukla sidnaaz

सिद्धार्थ शुक्ला का परिवार सिर्फ उनकी मां, बहनें और शहनाज ही नहीं थी बल्कि लाखों करोड़ो उनके फैंस और प्रशंसक भी थे. सिद्धार्थ के निधन की खबर ने सभी को झकझोर के रख दिया है. इस सुपरस्टार की अंतिम यात्रा में आसिम रियाज से लेकर राजकुमार राव तक पहुंचे. शहनाज और सिद्धार्थ की मां रीता शुक्ला की हालत देख हर किसी की आंखे नम थी. पर आपको बता दे, इस बीच एक्टर की मौत से उनकी एक फैन (Sidhharth Fan) इतनी आहत हुई कि वो आंशिक तौर पर कोमा में पहुंच गई. उसे अभी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस फैन के अब दुआओं की जरुरत है.


बाथरुम में बेहोश पाई गई थी सिडनाज की ये फीमेल फैन
दरअसल, सिद्धार्थ शुक्ला के इस आकस्मिक निधन पर उनके फैंस यकीन नहीं कर पा रहे. दूसरी ओर सिद्धार्थ की मौत के बाद सिडनाज के फैंस को अब शहनाज की चिंता सताने लगी है. इस बीच सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने एक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला (Sidhharth Fan) की एक फोटो शेयर की है, जिसके साथ डॉक्टर जयेश ठाकर नाम के एक यूजर का पोस्ट है. इस पोस्ट में लिखा है- दोस्तों, अपने परिवार और दोस्तों से बात किजिए, अकेले मत रहिए, सिडनाज की एक फैन को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है… वह बाथरुम में बेहोश पाई गई थी.. कृप्या अपना ध्यान रखे.. उसके लिए प्रार्थना करे.

वही विरल भयानी ने भी पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा- सिद्धार्थ की एक फैन उनके निधन की खबर सुन आंशिक रुप से कोमा में है. हम उनके जल्दी ठीक होने की कामना करते है. और उम्मीद करते है कि सिडनाज के फैंस इस मुश्किल समय में स्ट्रांग रहेंगे.

2 सितंबर को हार्ट अटैक से हुई थी सिद्धार्थ की मौत
सिद्धार्थ शुक्ला ने गुरुवार को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. उनके निधन की वजह हार्ट अटैक बताई गई है. गुरुवार को सुबह एक्टर का परिवार उन्हें कूपर अस्पताल लेकर गया था. जहां डॉक्टर्स ने उन्हें ‘डेथ बिफोर अराइवल’ घोषित कर दिया था. इस खबर से पूरी एंटेरटेनमेंट इंडस्ट्री और पूरे देश में शोक की लहर छा गई थी. उनके करोडो फैंस अब तक इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे है कि सिद्धार्थ इस दुनिया में नहीं रहे है.


You may have missed