July 29, 2026

WhatsApp पर लगा 266 मिलियन डॉलर का जुर्माना, जानिए क्या है पूरा मामला

whatsapp-1-2

फेसबुक (Facebook) के स्वामित्व वाले वॉट्सऐप (WhatsApp) पर यूरोपीय संघ (European Union, EU) के डेटा गोपनीयता नियमों को तोड़ने के लिए आयरलैंड के डेटा वॉचडॉग द्वारा रिकॉर्ड 225 मिलियन यूरो (267 मिलियन डॉलर) का जुर्माना लगाया गया है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक ये भारी भरकम जुर्माना फेसबुक की दूसरी कंपनियों के साथ पर्सनल डेटा शेयर करने के आरोप में लगाई गई है.


आयरलैंड के डेटा संरक्षण आयोग ने गुरुवार को कहा कि वॉट्सऐप ने यूरोपीय संघ के नागरिकों को यह नहीं बताया कि यह उनके डेटा के साथ क्या करता है. नियामक ने कहा कि वॉट्सऐप यूरोपीय लोगों को ये बताने में विफल रहा कि उनकी व्यक्तिगत जानकारी कैसे इक्टठा कर उपयोग की जाती है. साथ ही वॉट्सऐप ने इसका भी जवाब नहीं दिया कि फेसबुक के साथ वह कैसे डेटा शेयर करता है.

वहीं, इस मामले में WhatsApp ने कहा है कि ये जुर्माना गलत तरीके से लगाया गया है. कंपनी ने कहा कि इसको लेकर हम आगे अपील करेगी. आयरलैंड के डेटा प्राइवेसी कमिश्नर ने कहा कि वॉट्सऐप के लिए साल 2018 में यूरोपीय संघ के डेटा नियमों के पारदर्शिता नियमों से जुड़ा है.

इस फैसले के बाद वॉट्सऐप को अपनी गोपनीयता नीति का विस्तार करना पड़ सकता है, जिसकी कुछ यूजर्स और कंपनियां पहले ही बहुत लंबी और जटिल होने के लिए आलोचना कर चुकी हैं. वॉट्सऐप के प्रवक्ता ने सीएनबीसी को बताया कि कंपनी अपील करने की योजना बना रही है.

2018 में पॉलिसी से जुड़ा है मामला
प्रवक्ता ने कहा कि ये मामला 2018 में पॉलिसी से जुड़ा है. अधिकारी ने कहा कि वॉट्सऐप एक सुरक्षित और प्राइवेसी सर्विस देने के लिए प्रतिबद्ध है. हमने ये सुनिश्चित करने के लिए काम किया है कि हम जो जानकारी उपलब्ध कराते हैं वह पारदर्शी एवं व्यापक है और हम ऐसा करना जारी रखेंगे.

उन्होंने कहा कि हम 2018 में लोगों को प्रदान की गई पारदर्शिता के बारे में आज के फैसले से असहमत हैं और दंड पूरी तरह से असंगत हैं. अपनी वेबसाइट पर अक्सर पूछे जाने वाले सवालों में वॉट्सऐप ने कहा है कि वह फेसबुक के साथ फोन नंबर, लेनदेन डेटा, व्यावसायिक बातचीत, मोबाइल डिवाइस की जानकारी, आईपी पते और अन्य जानकारी शेयर करता है. प्रवक्ता ने कहा कि ये व्यक्तिगत बातचीत, स्थान डेटा या कॉल लॉग शेयर नहीं करता है.


You may have missed