May 5, 2026

व्यापारियों के लिए बड़ी खबर : रायपुर में 10 बजे के बाद भी दुकान खोल सकते हैं व्यापारी

dukanna

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 10 बजे के बाद लगाए गए प्रतिबंध को हटा दिया गया है. कोरोना वायरस की कमी को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह छूट दी है. अब रात 10 बजे के बाद भी सभी व्यापारी अपनी दुकान खोल सकते हैं. प्रशासन ने आवागमन और अन्य सार्वजनिक गतिविधियों पर प्रतिबंध हटा लिया है.


रायपुर जिला प्रशासन ने 16 जुलाई 2021 को एक आदेश जारी किया था. जिसमें दुकानदारों को रात 10 बजे तक दुकानों को खोलने की छूट दी गई थी. अब उसे भी विलोपित कर दिया गया. राजधानी रायपुर में 9 अप्रैल 2021 से लॉकडाउन लगा था. यानी 6 महीने बाद दुकानों को देर रात तक खोलने की अनुमति मिली है.


You may have missed