Raipur News: ‘तेरे हाथ में मेरे नाम का जिंदगी रहेगा’ कहकर छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, मामला दर्ज
रायपुर। स्कूल जा रही 10 वी की छात्रा को आपचारी बालक ने धारदार हथियार से मारकर चोट पहुंचाया। मामले की रिपोर्ट टिकरापारा थाने में दर्ज करायी गई है।


मिली जानकारी के मुताबिक जोगीनगर टिकरापारा निवासी कुमारी सवावित्री ढीमर 14 वर्ष पिता नीलाराम ढीमर ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि वह 8 सितंबर को 10.45 बजे स्कूल जा रही थी तभी स्कूल मैदान में एक आपचारी बालक उम्र 14 वर्ष संतोषीनगर तरुण बाजार टिकरापारा उसके पास आया व तेरे हाथ में मेरे नाम का जिंदगी रहेगा कहकर उसके कलाई पर धारदार हथियार से मारकर भाग गया। चोट लगने से लड़की के हाथ से खून बहने लगा। मामले की शिकायत पीडि़ता अपने मां के साथ जाकर थाने में दर्ज करायी है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धारा 324 के तहत अपराध कायम कर ली है।
संजय चौबे

