April 19, 2026

BREAKING : श्रीलंका के दिग्गज तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने टी-20 से भी लिया संन्यास

IMG_20210914_202400

श्रीलंका के दिग्गज तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga) ने टी-20 से भी संन्यास ले लिया है. मलिंगा ने अपने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट कर इस बात का ऐलान किया है. मलिंगा ने पहले ही टेस्ट और वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. अब मलिंगा फ्रेंचाइजी टी-20 लीग में भी खेलते हुए नहीं दिखेंगे. टी-20 क्रिकेट में संन्यास लेने के साथ ही मलिंगा इंटरनेशनल और टी-20 क्रिकेट करियर खत्म हो गया है.


बता दें कि आईपीएल 2021 का दूसरा दौर 19 सितंबर से होने वाला है. उससे पहले मलिंगा ने संन्यास लेकर मुंबई इंडियंस को भी झटका दिया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर मलिंगा ने सभी फेंचाईजी और श्रीलंका क्रिकेट को शुक्रिया कहा है.

श्रीलंका के दिग्गज तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा #LasithMalinga ने टी-20 से भी संन्यास ले लिया है. मलिंगा ने अपने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट कर इस बात का ऐलान किया है. मलिंगा ने पहले ही टेस्ट और वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. अब मलिंगा फ्रेंचाइजी टी-20 लीग में भी खेलते हुए नहीं दिखेंगे. टी-20 क्रिकेट में संन्यास लेने के साथ ही मलिंगा इंटरनेशनल और टी-20 क्रिकेट करियर खत्म हो गया है.

बता दें कि आईपीएल 2021 का दूसरा दौर 19 सितंबर से होने वाला है. उससे पहले मलिंगा ने संन्यास लेकर मुंबई इंडियंस को भी झटका दिया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर मलिंगा ने सभी फेंचाईजी और श्रीलंका क्रिकेट को शुक्रिया कहा है.

मलिंगा ने अपने रिटायरमेट के ऐलान के समय कहा, ‘पिछले 17 वर्षों में मैंने जो अनुभव हासिल किया है, उसकी अब मैदान में जरूरत नहीं क्योंकि मैंने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने के लिए टी20ई क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है. लेकिन मैं उन युवा पीढ़ी का लगातार समर्थन और मार्गदर्शन करता रहूंगा जो इस खेल में ऊपर उठाने के लिए प्रयासरत हैं और मैं हमेशा उन सभी के साथ रहूंगा जो खेल से प्यार करते हैं.’

आईपीएल के इतिहास में मलिंगा के नाम सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉ़र्ड दर्ज है. मलिंगा ने आईपीएल में 170 विकेट लिए हैं. टी-20 इंटरनेशनल में मलिंगा ने 107 विकेट चटकाए हैं. वर्तमान में वो टी-20 इंटरनेशनल में भी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. वैसे, शाकिब अल हसन ने अबतक टी-20 इंटरनेशनल में 106 विकेट चटका लिए हैं.


You may have missed