April 17, 2026

Gold/Silver Price : सोने और चांदी के दामों में गिरावट जारी, फटाफट चेक करें आज के लेटेस्‍ट रेट्स

Gold Price Today

नई दिल्ली. भारतीय सर्राफा बाजार में सोने के भाव (Gold Price Today) में सिर्फ एक दिन की तेजी के बाद आज यानी 14 सितंबर 2021 को फिर गिरावट दर्ज की गई है. इससे गोल्‍ड के दाम 46 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के नीचे बरकरार रहे. वहीं, चांदी की कीमत (Silver Price Today) में आज मामूली तेजी दर्ज की गई है. इसके बाद भी चांदी 62 हजार रुपये प्रति किग्रा से नीचे ही रही. पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 45,924 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, चांदी 61,838 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई थी. अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में भी आज सोने के दाम घट गए, जबकि चांदी में खास बदलाव नहीं हुआ.


गोल्‍ड की नई कीमत
दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने के भाव में 36 रुपये प्रति 10 ग्राम की मामूली गिरावट दर्ज की गई. राष्‍ट्रीय राजधानी में 99.9 ग्राम शुद्धता वाले सोने का भाव आज 45,888 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. इस आधार पर सोना अपने सर्वोच्‍च स्‍तर के मुकाबले 10,312 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्‍ता मिल रहा है. बता दें कि अगस्‍त 2020 में गोल्‍ड ने 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम का सर्वोच्‍च स्‍तर छुआ था. वहीं, अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में आज सोने की कीमत घटकर 1,788 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई.

चांदी की नई कीमत
चांदी की कीमतों में आज मामूली उछाल दर्ज किया गया. इसके बाद भी सफेद कीमती धातु 62 हजार रुपये प्रति किग्रा के नीचे ही बरकरार रही. दिल्‍ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को चांदी के दाम महज 73 रुपये की तेजी के साथ 61,911 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुए. वहीं, अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में आज चांदी के दाम में खास बदलाव नहीं हुआ और ये 23.68 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई


You may have missed