पुलिस की बड़ी कार्यवाई : क्राइम ब्रांच के स्टॉफ बताकर वाहन चालको से अवैध वसूली करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गिरोह के 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी खुद को क्राइम ब्रांच के पुलिस कर्मी बताकर गाडिय़ों को टारगेट उनसे अवैध वसूली किया करते थे।


मिली जानकारी के अनुसार 19 सितंबर को प्रार्थी जैकी कुमार द्वारा थाना सरकंडा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ट्रांसपोर्टिंग का काम करता है। 18 सितंबर को अपने हाईवा वाहन में गिट्टी लोड कर चिल्हाटी की ओर जा रहा था तभी मौपका चिल्हाटी मोड़ के पास कुछ लड़के जबरन गाड़ी को रुकवा कर अपने आप को क्राइम ब्रांच का स्टाफ बताकर डरा-धमका कर उसे मोबाइल फोन में ‘नेशनल क्राइम ब्रांच’ का ‘आईडी-कार्ड’ दिखाकर धक्का-मुक्की कर अश्लील गाली गलौज करते हुए 5000 रूपये की मांग कर रहे थे। इस मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर सरकंडा पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर मामले को जांच में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने इस गिरोह के सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

