May 19, 2026

आलिया भट्ट के इस विज्ञापन पर मचा वबाल : एड में उठाया कन्यादान पर सवाल, भड़के यूजर्स बोले- हिंदू रीति-रिवाजों का मजाक उड़ाना बंद करो

Manyawar Mohey

Alia Bhatt Conroversial Add- बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट अपनी नई टीवी एड Manyawar Mohey से फिर विवादों में आ गई है. हालांकि इस विषय पर बहस काफी पुरानी है और कई बार उठी है. लेकिन आलिया भट्ट का इस पर अपने विचार रखना लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आया. दरअसल, इस एड में आलिया दुल्हन के रूप में नज़र आ रही हैं और वो अपनी मायके की यादें ताजा करते हुए इमोशनल हो रही हैं.


मां-बाप और अपनी परवरिश के बारे में बात करते हुए आलिया कन्यादान की परंपरा पर सवाल उठाया गया है. जैसे ही लोगों ने ये विज्ञापन देखा वैसे ही लोगों का गुस्सा भड़क गया. लोगों ने कमेंट करते हुए लिखा कि वे हिंदू धर्म की परंपराओ का मजाक उड़ाना बंद करो

लोगों ने कहा कि और भी धर्मों में कई ऐसी कुरीतियां हैं जिनके खिलाफ़ जागरूकता नहीं फैलाई जाती लेकिन हिंदू धर्म कुछ ब्रांड्स ऐसे हैं जिन्होंने हिंदू धर्म के खिलाफ़ जैसे धर्म युद्ध छेड़कर रख दिया है.

लोगों ने इस विज्ञापन पर नाराजगी जताते हुए कहा कि असलियत में हिंदू महिलाओं ने बड़े क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल की हैं. लेकिन कुछ निर्देशक महिलाओं को पराया धन बताते हुए फिल्में बनाते हैं फिर समाज सुधारक की भूमिका भी निभाते हैं, जो कि गलत है.

बता दें, अभी तक इस मामले में आलिया भट्ट की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है.


You may have missed