May 5, 2026

प्रदेश के इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश, आकाशीय बिजली गिरने की संभावना

BHARI

रायपुर। प्रदेश के रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के कुछ स्थानों पर आज भारी बारिश की संभावना है। इन इलाकों में आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।


मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि आज प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। साथ ही कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना भी बन रही है। इस दौरान गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है। मुख्यत: रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग में भारी बारिश हो सकती है।

वहीं मौसम विभाग ने रात 8 बजे एक चेतावनी जारी कर प्रदेश के रायगढ़, सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर, बिलासपुर, कोरिया और इन जिलों से लगे हुए जिलों मे भारी बारिश की संभावना भी जताई है।

मौजूदा सिस्टम को देखते हुए 22 सितंबर तक छत्तीसगढ़ में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की ही संभावना है। इस बीच एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। बताया जा रहा है, कुछ क्षेत्रों में अच्छी बरसात होगी। मौसम विभाग पहले ही कह चुका है कि इस बार मानसून देरी से जाएगा।


You may have missed