April 20, 2026

आज 21 सितंबर का राशिफल : इन 5 राशियों के लिए मंगलवार रहेगा खास, कर्क वालों के नौकरी में पदोन्नति की संभावना

Aaj-Ka-Rashifal-In-Video-Today-is-the-fate-of-696x456

आज का मेष राशिफल
आज दिन की महत्वता को समझते हुए कार्य करें। धैर्य, संयम रखकर काम करें। निजी जीवन में निर्णय लेने में विलंब न करें। कार्य के प्रति लापरवाही हानिकारक रहेगी। कार्यस्थल पर हर किसी पर विश्वास न करें।


आज का वृषभ राशिफल
दोस्तों के साथ मौज मस्ती में समय बीतेगा। व्यवसाय में काम का बोझ बढ़ेगा। शत्रु आपके कार्यों में विघ्न डाल सकते हैं। मनमर्जी तरीके से कार्य न करें।

आज का मिथुन राशिफल
स्वयं का प्रभाव व अनुभवों का लाभ मिलेगा। परिवार में खुशी का पल रहेगा। लेकिन कार्य की व्यस्तता के कारण थकान महसूस करेंगे। वाणी पर संयम आवश्यक है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। अपनों से मनमुटाव होने की स्थिति बनेगी।

आज का कर्क राशिफल
आप की मेहनत और ईमानदारी के बलबूते पर नौकरी में इच्छित पदोन्नति की संभावना है। आर्थिक निवेश और बचत में वृद्धि होगी। व्यापार के विवादों का निपटारा होने की संभावना के बीच उपहार पा सकते हैं।

आज का सिंह राशिफल
व्यापार में प्रतिकूलता रह सकती है। समय पर संभल जाएं और परिवार की समस्या को अनदेखा न करें। व्यसनों को अपने ऊपर हावी न होने दें। आप की आदतों के कारण परिवारजनो को अपमानित होना पड़ सकता है।

आज का कन्या राशिफल
दिन शुभ है। आपकी कामना पूरी होगी। कामकाज में सुधार होगा। वरिष्ठ अधिकारियों से संबंध मधुर होंगे। माता के स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। सद्भावनाएं जागृत होंगी। मौज मस्ती में समय बीतेगा।

आज का तुला राशिफल
व्यापार, नौकरी में वृद्धि के लिए कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप बदलाव करें। कानूनी विवाद पक्ष में हल होंगे। अपनी मर्यादा में रहें। जीवनसाथी की भावनाओं का अपमान न करें।

आज का वृश्चिक राशिफल
आज व्यवसायिक नए अनुबंध होंगे। महत्व के कार्य सिद्ध होंगे। कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी। कामकाज में सुधार होगा। व्यर्थ के आडंबरों से दूर रहें। रचनात्मक कार्यों काप्रतिफल मिलेगा। धर्म में आस्था बढेगी।

आज का धनु राशिफल
नौकरी में स्थानांतरण व पदोन्नति के योग बन रहे हैं। सोच-समझकर कार्य करके स्थिति सुदृढ़ बनाएं। कुछ नवीन योजनाएं लागू की जा सकती हैं। अनजाने में हुई गलती से नुकसान सम्भव है।

आज का मकर राशिफल
पारिवारिक व सामाजिक कार्यों में सुयश की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में उन्नति होगी। व्यापार में जीवनसाथी से सहयोग व समर्थन मिलेगा। परिवारिक विवादों के कारण तनाव बढेगा। खान-पान पर नियंत्रण जरूरी है।

आज का कुंभ राशिफल
व्यापार, व्यवसाय में लाभदायक सौदे होंगे।कार्यसिद्धि होने से साहस, पराक्रम बढ़ेगा। कारोबार में आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही साबित होंगे। धर्म ग्रंथ के पठन-पाठन में अभिरुचि बढ़ेगी।

आज का मीन राशिफल
परिवार में किसी विशेष कार्य की योजना बनेगी। आय से अधिक व्यय न करें। माता पिता की आज्ञा का पालन करें, सफल होंगे। परिवार में उत्साह और उमंग का वातावरण रहेगा।


You may have missed