August 23, 2026

सनसनीखेज वारदात : गांव में पेड़ पर लटके मिले नाबालिग प्रेमी युगल के शव

fansi

बिहार (Bihar) के जमुई (jamui) जिले से ऑनर किलिंग (Honor killing) का सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यह वारदात जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र स्थित बनजामा गांव के निकट से सामने आई है। यहां सहिया जंगल में एक प्रेमी युगल के शव एक पेड़ पर लटके हुए मिले। पुलिस (Police) ने मौके से किशोर और किशोरी के शवों को बरामद कर मामले में जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। दोनों शव एक ही दुपट्टे से पेड़ से लटके हुए थे। जानकारी के अनुसार लड़के का प्रेम प्रसंग करीब दो वर्ष से अपने मामा के गांव निवासी एक किशोरी से चल रहा था।


मृतक लड़के को बालकृष्ण उम्र 17 वर्ष के तौर पर पहचाना गया है। मृतक किशाेरी 16 वर्ष इसी गांव की रहने वाली थी। मामले की सूचना किशोरी के पिता ने झाझा थाना पुलिस को दी। जिसमें उसने बताया कि उनकी बेटी व एक लड़के ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। साथ ही पेड़ से दोनों शव उतारे गए। वहीं पुलिस ने शक जताया है कि हत्या (Duble Murder) करने के बाद दोनों के शवों को पेड़ से लटकाया गया है।

बताया जा रहा है कि दुधनिया गांव निवासी लड़का बालकृष्णा अपने मामा के घर रह कर पढ़ता था। यहीं उसका प्रेम काफी दिनों से मामा के घर के पास की एक नाबालिग से चल रहा था। इस प्रेम-प्रसंग से लड़की के परिजन नाराज थे। इन स्थितियों में शक जताया जा रहा है कि ऑनर किलिंग में दोनों की हत्या कर दी गई। फिर शव पेड़ से लटका दिए गए। वहीं लड़की की मांग में सिंदूर भरा हुआ था। जिससे लगता है कि शायद इन दोनों ने छिपकर विवाह कर लिया होगा।

जमुई एसपी प्रमोद कुमार मंडल ने कहा कि यह केस हत्या का लग रहा है। नाबालिग लड़का और नाबालिग लड़की के बीच प्रेम-प्रसंग था। दोनों की हत्या करने के बाद शव पेड़ से लटाए गए हैं। मामले में पुलिस गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।


You may have missed