April 19, 2026

अवैध संबंधों का विरोध करने पर बेटी ने प्रेमी संग मिलकर किया माँ पर जानलेवा हमला…

maut

नगर क्षेत्र में एक वृद्धा पर शादीशुदा पुत्री के अवैध संबंधों का विरोध करने पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया गया। पीड़िता वृद्धा ने भविष्य में हत्या किए जाने और मकान पर कब्जा किए जाने की आशंका जताई है।


नगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नगर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी पीड़िता वृद्धा ने एसएसपी से मिलकर बताया कि वर्ष 2003 में उसकी पुत्री की शादी अलीगढ़ के गभाना क्षेत्र के युवक से हुई थी। शादी के बाद उसकी पुत्री के ससुराल के ही एक युवक से अवैध संबंध बन गए, जिसके चलते उसका ससुरालीजनों से विवाद हुआ। इसके बाद उसकी पुत्री मायके आकर रहने लगी।

आरोप है कि उसकी पुत्री से मिलने के लिए उसका प्रेमी भी आने लगा, जिस पर पीड़िता वृद्धा द्वारा उनका विरोध किया गया। इसके चलते 25 अगस्त को आरोपी पुत्री ने प्रेमी संग मिलकर वृद्धा पर हमला कर मारीपट करते हुए उसे घायल कर दिया। वृद्धा ने पुत्री को घर से निकालना चाहा, किंतु अब वह जबरन मकान में रह रही है।

पीड़िता वृद्धा ने आशंका जताई कि भविष्य में आरोपी पुत्री अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर मकान पर कब्जा कर सकती है। एसएसपी के निर्देश पर नगर पुलिस ने आरोपी पुत्री और उसके प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नगर कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।


You may have missed