April 22, 2026

रायपुर : KBC में अमिताभ बच्चन के सामने महिला डॉक्टर को पति पर टिप्पणी करना पड़ा भारी, पति ने मारपीट कर…

marpitt

रायपुर। गुढिय़ारी थाना क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में रेसीडेंट डॉक्टर के साथ पति ने जमकर मारपीट कर घर से निकाल दिया। मामले की शिकायत गुढिय़ारी थाने में दर्ज करायी गई है।


जानकारी के मुताबिक पीडि़ता का नाम डॉ चित्ररेखा ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि वह 27 सितंबरर को अपने बेटे को देखने अपने पति के यहां रात 7.30 बजे गई थी। उसका पति अश्वनी कुमार राठौर उसे देखकर गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरु कर उसे खसीटकर घर से बाहर निकाल दिया। जिससके चलते उसके पीठ व शरीर के अन्य हिस्से में चोट लगा।

दरअसल डॉ.चिररेखा 2019 में कौन बनेगा करोड़पति में गई थी और उन्होंने वहां 6 लाख 40 हजार रुपए भी जीते थे। चित्ररेखा ने अमिताभ बच्चन से बातचीत के दौरान पत्नी ने मजाक-मजाक में ये कहा था कि उसके पति कुछ नहीं करते और उन्हें ही सारी प्लानिंग फ्यूचर के लिए करनी पड़ती है।

इसी बात पर महिला के पति को उसके दोस्त ने एक तंज मारा था, जिसके बाद से दोनो के बीच विवाद शुरू हुआ और मामला तलाक तक पंहुच गया। 27 सितंबर को पीडि़ता की शिकायत पर गुढिय़ारी थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 294, 323, 498ए और धारा 506 के तहत अपराध दर्ज किया है और आरोपी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी है।


You may have missed