दिल दहला देने वाला मामला : एक ही परिवार के 5 लोगों ने की आत्महत्या…बच्चों को जहर देकर पति–पत्नी ने लगाई फांसी
हरियाणा (Haryana) के पलवल (Palwal) जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक ही परिवार के 5 लोगों ने आत्महत्या (Suicide) कर अपनी जान ले ली. घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस (Police) ने पूरे मामले की जानकारी ली. पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पलवल के सिविल हॉस्पिटल भेज दिया गया है. वहीं इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया. इलाके में हुई इस घटना से लोग काफी दुखी है.


दरअसल, ये मामला पलवल जिले के औरंगाबाद गांव का है. पुलिस अधिकारी के मुताबिक दंपत्ति के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिसके चलते गलत कदम उठा लिया गया है. वहीं, बुधवार की सुबह यानि कि आज पांचों के शव परिवार के मुखिया को मिले. उसने इस मामले की सूचना नजदीकी पुलिस थाने को दी.
पुलिस मामले की कर रही जांच-पड़ताल
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई. मृतकों में पति-पत्नी और 3 बच्चे शामिल हैं. हालांकि पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि पति पत्नी ने फांसी लगाई है और बच्चों को जहर देकर मार दिया गया है. इसके अलावा पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

