September 29, 2026

CG में एक बार फिर हाथी ने युवक को उतारा मौत के घाट : ग्रामीणों ने कर दिया चक्काजाम, 15 लाख मुआवजा और नौकरी की मांग

hathi ne

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में हाथियों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है. एक बार फिर हाथियों का आतंक बढ़ गया है. वन परिक्षेत्र प्रतापपुर के सरहरी गांव में जंगली हाथियों ने 35 साल के युवक की जान ले ली. प्रतापपुर वन परिक्षेत्र में पिछले एक महीने से हाथियों का आतंक बढ़ गया है. हाथियों के हमले में अब तक 4 ग्रामीणों की मौत हो चुकी है.


सरहरी गांव की घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया है. चक्काजाम के बाद वन विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची. घटना से गुस्साए महिलाओं ने वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की की. मौके पर रेंजर को घेर लिया गया. पुलिस की मदद से रेंजर जान बचाकर वहां से भाग निकला।

आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि जब तक वन विभाग के कोई बड़े अधिकारी नहीं आते तब तक चक्का जाम जारी रहेगा. ग्रामीणों ने मृतक युवक के परिवार को 15 लाख मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी ये मांगें पूरी नहीं होगी वे सड़क से नहीं हटेंगे।


You may have missed