May 24, 2026

CG में दु:खद हादसा : तालाब में नहाने गए भाई- बहन, गहरे पानी में डुबने से हुई मौत

BHAI BAHAN KI MAUT

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर संभाग के मुंगेली जिले से एक दु:खद समाचार मिली है। जिले के पथरिया थानाक्षेत्र अंतर्गत एक ग्राम में स्थित तालाब में स्नान करने गए भाई बहन की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।


मिली जानकारी के अनुसार पथरिया थानाक्षेत्र के ग्राम चंद्रगढ़ी में स्थित तालाब में गुरूवार सुबह सूरज (4वर्ष) अपनी बहन मंजू के साथ नहाने गया। नहाते नहाते दोनों गहरे पानी में डूबने लगे। उन्हें डूबते देख आसपास के लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन गहरे पानी ने उन्हें अपने आगोश में ले लिया। जैसे-तैसे ग्रामीणों ने उन्हें तालाब से निकालकर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया।

जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। स्थानीय ग्रामीणों ने आरएनएस को बताया कि मृतकों के माता-पिता दोनों ही बाहर मजदूरी करने का काम करते हैं और उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। कुछ दिनों पहले दोनों बच्चे अपने मां के साथ गांव आए थे और यहीं रह रहे थे। आज हुए इस हृदय विदारक घटना के बाद ग्रामीणों में शोक की स्थिति है और गांव में मातम पसरा है।


You may have missed