May 25, 2026

Viral Video : देवर बना दूल्हा तो खुशी से भाभी ने सबके सामने किया कुछ ऐसा, हाथ में हाथ डालकर…

devar aor bhabhi

Devar Bhabhi News: जब घर में देवर और भाभी की जोड़ी मौजूद हो तो उसे हर कोई पसंद करता है. मां-बेटे की तरह निभाए जाने वाले इस रिश्ते को शादी में हर कोई देखना चाहता है. देवर की शादी के मौके पर सबसे ज्यादा खुश भाभी (Devar Bhabhi) ही नजर आती हैं. यही वजह है कि जब दूल्हा बारात लेकर निकलता है तो भाभी सबसे पहले आकर डांस करने लग जाती हैं. उन्हें किसी का इंतजार नहीं होता कि कोई डांस करे तो ही डांस करने आएंगी. भाभी में देवर की शादी की खुशी देखने लायक होती है.


देवर की शादी में भाभी ने जमकर किया डांस
वायरल होने वाले इस वीडियो में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जब देवर की बारात निकलने को तैयार हुई तो भाभी ने जबरदस्त अंदाज में डांस किया. जी हां, देवर की शादी भाभी (Devar Bhabhi) के लिए बेहद अहम होती है. भाभी को घर की सारी जिम्मेदारियां निभानी होती है और साथ ही देवर के हर चीजों को पूरा करना होता है. ऐसे में जब मौका मिलता है तो भाभी अपनी खुशी जाहिर करने में पीछे नहीं हटती. कुछ ऐसा ही इस वीडियो में भी देखने को मिला, जब देवर के साथ ही भाभी जमकर डांस करने लगी.

हाथ में हाथ डालकर देवर संग भाभी ने किया धूम-धड़ाका
देवर और भाभी (Devar Bhabhi) की इस जोड़ी को देखने के बाद ऐसा महसूस होगा कि बॉन्डिंग हो तो कुछ ऐसी हो. बारात निकलते वक्त भाभी ने दूल्हे के हाथ में हाथ डालकर डांस किया. बताते चले कि पहनावे से ऐसा मालूम पड़ रहा है कि शादी राजस्थान के किसी शहर की है. इंस्टाग्राम (Instagram Reels) पर ऑफिशियल राजपुताना नाम के अकाउंट द्वारा यह वीडियो जैसे ही अपलोड किया गया, इसे लोगों ने खूब लाइक किया. इस वीडियो (Instagram) पर कई अन्य यूजर्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी.

 


You may have missed