Lockdown Update: त्योहारी सीजन को देखते हुए राज्य में लॉकडाउन पाबंदियों में दी गई ढील, जानें नई गाइडलाइंस
West Bengal Lockdown Update: देश में कोरोना की दूसरी लहर का कहर धीरे-धीरे कम हुआ है, हालांकि संभावित तीसरी लहर की आशंका (Third Wave) को देखते हुए एहतियात भी बरते जा रहे हैं. इन सबके बीच त्योहारी सीजन को देखते हुए राज्यों में लागू पाबंदियों में कई रियायतें भी दी जा रही हैं. बंगाल की ममता सरकार ने भी त्योहारी सीजन में पाबंदियों में ढील देने की घोषणा की.


Govt of West Bengal: In view of the festive season, restriction on the movement of people, vehicles between 11 pm to 5 am is relaxed from October 10 to October 20. pic.twitter.com/INjSmFxe26
— ANI (@ANI) September 30, 2021
बंगाल सरकार की तरफ से जारी नई गाइडलाइंस के अनुसार, त्योहारी सीजन को देखते हुए रात 11 बजे से सुबह 5 बजे के बीच लोगों, वाहनों की आवाजाही पर लगे प्रतिबंध में 10 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक ढील दी गई है।

