पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट ब्रेकिंग: 4 मजदूरों की मौत और 12 घायल, कई के मलबे में दबे होने की आशंका
उत्तर प्रदेश के शामली की कैराना पटाखा फैक्ट्री में भयंकर धमाका (Firecrackers Factory Blast) हुआ है. इस विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई है. वहीं एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. खबर के मुताबिक पटाखा फैक्ट्री में यह विस्फोट शाम 4 बजकर 45 मिनट के करीब हुआ. धमाका इतना भयानक था कि वहां मौजूद चार लोगों के परखच्चे उड़ (4 Dead 12 Injured) गए. वहीं वहां मौजूद बहुत से लोग इसकी चपटे में आ गए. मौके पर राहत और बचाव कार्य अब भी जारी है.


बताया जा रहा है कि कैराना में अवैध रूप से पटाखा फैक्ट्री (Kairana Illegal Factory) चलाई जा रही थी. आज फैक्ट्री में इतना तेज विस्फोट हुआ कि इस घटना में पूरी फैक्ट्री ही ध्वस्त हो गई. मलबे में अब भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है. मौते पर एंबुलेंस मौजूद है. घायलों को अस्पताल भिजवाया जा चुका है. मलबे में दबे लोगों की तलाश की जा रही है.
राहत-बचाव कार्य कर रही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम
पटाखा फैक्ट्री में धमाके से इलाके में हड़कंप मच गया. जिसके पास पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया. पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम राहत-बचाव कार्य में लगी हुई है. बताया जा रहा है कि कैराना के जंगल में अवैध पटाखा फैक्ट्री चलाई जा रही थी. आज हुए धमाके में चार लोगों की मौत हो गई. वहीं चार की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है. हालांकि जंगल में अवैध तरीके से फैक्ट्री कब से चलाई जा रही थी इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है.
धमाके से जमींदोज हुई पटाखा फैक्ट्री
पुलिस और फायर ब्रिगेड लगातार राहत और बचाव कार्य में लगी हुई है. मलबे में अभी कितने लोग फंसे हैं, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. वहीं यह फैक्ट्री कब से चल रही थी इस बार में भी जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है. इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. ब्लास्ट इतना भयंक था कि फैक्ट्री पूरी तरह से जमींदोज हो चुकी है. हर तरफ मलबा ही मलबा नजर आ रहा है.

