सनसनीखेज वारदात: लिव इन रिलेशन में रह रहे सनकी प्रेमी ने प्रेमिका को दी दर्दनाक मौत, चाकू से किया 15 बार वार
हिसारः हरियाणा के हिसार से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां लिव इन रिलेशन में रह रही एक महिला की उनके प्रेमी ने चाकू गोदकर हत्या कर दी। सनकी प्रेमी ने महिला पर एक के बाद एक 15 बार चाकू से वार किया। मृतिका के मां के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।


मिली जानकारी के अनुसार महिला के मां ने अपने शिकायत में पुलिस को कहा है कि हिसार के आदमपुर में लाइनपार एरिया में रहने वाली सुनीता की कुछ साल पहले मौत हो गई, जिसके बाद से वह अपने प्रेमी सुनील के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी। सुनीता देर रात रामलीला देखकर वापस घर आ रही थी। इसी दौरान सुनील ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे उनकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि प्रेमिका को मारने के बाद प्रेमी सुनील ने अपनी जान देने की कोशिश भी की, लेकिन सफल नहीं हो पाया। पुलिस ने मृतका सुनीता की मां के बयान पर उसके प्रेमी सुनील के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। वहीं मृतका के शरीर पर 15 जगहों पर चाकू के निशान मिले हैं।

