April 21, 2026

छत्तीसगढ़ कोरोना अपडेट : प्रदेश में आज 30 मरीजों ने दी कोरोना को मात, और 2 लोगों ने मानी कोरोना से हार, देखें जिलेवार आंकड़े

coco

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना का आंकड़ा कम जरूर हुआ है लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। इसलिए सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते रहे। वही सोमवार को कोरोना वायरस के 10 नए मरीजों की पहचान हुई है. जबकि 2 मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई है. वहीं प्रदेश में आज 30 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात दी है. प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 0.05 प्रतिशत है.


छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग की जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार छत्तीसगढ़ में 9 लाख 91 हजार 612 मरीज कोरोना वायरस (corona virus) को मात दे चुके हैं. अब कुल एक्टिव मरीज 232 हैं. कोरोना वायरस से अब तक 13 हजार 568 लोगों की मौत हो चुकी है. राज्य में आज 21 हजार 897 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया है.

कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने और रोज कम संख्या में नए मरीज मिलने के कारण प्रदेश में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या घट रही है. राज्य के पांच जिलों कबीरधाम, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, बलरामपुर-रामानुजगंज और नारायणपुर में कोरोना का एक भी सक्रिय मरीज नहीं है.


You may have missed